शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी के साथ सपाट कारोबार, हरे निशान में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (01 अगस्त) को हरे निशान में कारोबार की सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 4 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.02% के अंतर के साथ 19,890 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (31 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार मिलेजुले तेजी के साथ खुले थे, मगर शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांक लुढ़क गये। हालाँकि सुबह 10 बजे से पहले ही खरीदारी लौटने से बाजार ने हरे निशान में वापसी की और फिर पूरा दिन सतर्क चाल के साथ तेजी के दायरे में बने रहे। सत्र की समाप्ति के समय तक दोनों सूचकांक तकरीबन आधा फीसदी की बढ़त बना कर बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 107.75 अंक उछाल देखने को मिली और यह 0.55% की बढ़त के साथ 19,753.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 367.47 अंक की तेजी के साथ 66,527.67 के स्तर पर पहुँच गया और 0.56% जोड़ कर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 246.31 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.74% की तेजी के साथ डटा हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 53.74 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.27% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 32.15 अंक की तेजी है और यह 1.22% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 2.21 अंक की तेजी नजर आ रही है और यह 0.07% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में सोमवार (31 जुलाई) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 5.14 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 0.07% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.28% की उछाल दर्ज की गयी और यह 7,497.78 के स्तर पर बंद हुआ। इन दोनों के उलट, फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.14% की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 22.92 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार सोमवार (31 जुलाई) को भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 100.24 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.28% की तेजी के साथ 35,559.53 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 0.21% या 29.37 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 14,346.02 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 6.73 अंक या 0.15% की तेजी के साथ 4,588.96 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख