शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी, हरे निशान में कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (28 अगस्त) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 31 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.16% की उछाल के साथ 19,268.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (25 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी गिरावट दर्ज की गयी थी। बाजार पर शुरू से ही बिकवाल हावी रहे जो आखिर तक बना रहा। कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही बाजार ने जोर लगाया और दिन के उच्च स्तर पर पहुँचे लेकिन यह लाल निशान में ही बने है। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 120.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.62% के नुकसान के साथ 19,265.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 365.83 अंक टूट कर 64,886.51 के स्तर पर पहुँच गया और 0.56% की नरमी के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 529.75 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.65% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 397.15 अंक जोड़ कर 2.21% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 20.45 अंकों की बढ़त है और यह 0.81% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 77.49 अंकों की तेजी है और यह 2.47% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (25 अगस्त) को हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 4.95 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी और यह 0.07% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.21% की उछाल देखी गयी और यह 7,229.60 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.07% की तेजी के साथ 15631.82 के स्तर पर आ गया और 10.33 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (25 अगस्त) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस ने 60.14 अंक जोड़े और यह 0.18% की तेजी के साथ 34,407.04 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.94% या 126.67 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 13,590.65 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 29.40 अंक या 0.67% की उछाल के साथ 4,405.71 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"