शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में धमाकेदार बढ़त, भारतीय बाजार में आज जबरदस्त तेजी के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (13 सितंबर) को जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 43.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.22% के अंतर के साथ 20,073.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (12 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर पूरा दिन काफी उतार-चढ़ाव चलता रहा। कल के सत्र में बाजार शुरुआती कारोबार में ही फिसल कर दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये, हालाँकि खरीदारी आने से बाजार ने वापसी की। इसके बावजूद पूरा दिन बाजार में उथल-पुथल बनी रही और ये मिलेजुले रुख के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 3.15 अंकों की मामूली सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.02% के अंतर के साथ 19,993.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 94.05 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 67,221.13 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.14% की उछाल दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में नरमी के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 100.48 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 0.31% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 38.72 अंक की नरमी है और यह 0.21% लुढ़क गया है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 3.94 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.16% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 18.41 अंकों का नुकसान है और यह 0.59% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (12 सितंबर) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 30.66 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी और यह 0.41% की उछाल के साथ बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.35% के नुकसान के साथ 7,252.88 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.54% की नरमी के साथ 15,715.53 के स्तर पर आ गया और 85.46 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी मंगलवार (12 सितंबर) को गिरावट का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में 17.73 अंक की नरमी देखने को मिली और यह 0.05% की सुस्ती के साथ 34,645.99 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.04% या 144.28 अंक का नुकसान देखने को मिला और यह 13,773.62 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 25.56 अंक या 0.57% की गिरावट के साथ 4,461.90 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख