शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी, बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर गुरुवार (05 अक्तूबर) को बढ़त के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 18.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.09% जोड़ कर 19,501.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (04 अक्तूबर) को प्री-ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर खुलने के साथ ही बिकवाली के दबाव में फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। इसके बाद फिर दोनों सूचकांक को संभलने का मौका नहीं मिला। एक बजे के आसपास बाजार दिन के निचले स्तर पर थे, लेकिन यहाँ पर खरीदारी आने से सेंसेक्स-निफ्टी संभले और तकरीबन आधा फीसदी का नुकसान दर्ज करते हुए बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 92.65 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.47% की नरमी के साथ 19,436.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 286.06 अंक टूट कर 65,226.04 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.44% की सुस्ती दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 359.63 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 1.16% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 59.76 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.35% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी आज 17.57 अंक जोड़ कर 0.73% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी बुधवार (04 अक्तूबर) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 57.71 अंकों की गिरावट के साथ 0.78% टूट कर बंद हुआ था। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) सपाट रहा और बिना किसी बदलाव के 6,996.73 के स्तर पर बंद हुआ। जबिक, फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.10% की तेजी के साथ 15,099.92 के स्तर पर आ गया और 14.71 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (04 अक्तूबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 127.17 अंकों की उछाल आयी और यह 1. 39% जोड़ कर 33,129.55 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.35% या 176.54 अंक की तेजी आयी और यह 13,236.01 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 34.30 अंक या 0.81% की बढ़त के साथ 4,263.75 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"