शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी के साथ कारोबार, भारतीय बाजार में भी बढ़त के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 नवंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 33.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.17% के अंतर के साथ 19,863.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

इससे पहले मंगलवार (21 नवंबर) को भारतीय बाजार में तेजी के साथ खुले थे और पूरा दिन हरे निशान में ही बने रहे। अमेरिकी बाजारों से मिल रहे संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला और दोनों सूचकांक में सुबह से शाम खरीदारी देखने को मिली। हालाँकि बाजार एकदिनी शिखर पर नहीं टिके रह सके और कुछ नीचे आकर बढ़त के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 89.40 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.45% की तेजी के साथ 19,783.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने 275.62 अंक जोड़े और यह 65,930.77 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.42% की बढ़त आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 205.87 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और यह 0.61% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 37.02 अंक की तेजी है और यह 0.21 % की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 7.91 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.32% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 5.72 अंकों की सुस्ती है और यह 0.19 % के नुकासान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (21 नवंबर) को नरमी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 14.37 अंक की नरमी देखने को मिली और यह 0.19% की सुस्ती के साथ 7,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.24% के नुकसान के साथ 7,229.45 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) कल सपाट रहा और यह 0.01% की नरमी के साथ 15,900.53 के स्तर पर आ गया और 0.80 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (21 नवंबर) को सुस्ती दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 62.75 अंक का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.18% टूटकर 35,088.29 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.59% या 84.55 अंक की गिरावट आयी और यह 14,199.98 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 9.19 अंक या 0.20% की नरमी के साथ 4,538.19 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"