शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार (19 जनवरी) को भी बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 39.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.18% की बढ़त के साथ 21,584.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज अमेरिकी, यूरोपीय और अधिकांश एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार (18 जनवरी) को भी भारतीय शेयर बाजार में ग‍िरावट जारी रही। बाजार ने सत्र की शुरुआत कमजोरी के साथ की थी और शुरुआती घंटे के कारोबार में ही एकदिनी निचले स्‍तर पर पहुँच गये। हालाँकि यहाँ से खरीदारी आने से बाजार संभल गये। इसके बाद ये सतर्क चाल से चलते हुए लाल निशान में ही बने रहे। बाजार में आज आने वाले निफ्टी दिग्‍गजों के तिमाही नतीजों पर नजर रहेगी। एनएसई का निफ्टी 109.70 अंक टूटा और यह 0.51% के नुकसान के साथ 21,462.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 313.90 अंक की ग‍िरावट के साथ 71,186.86 के स्तर पर पहुँच गया और 0.44% की सुस्‍ती के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज भी प्रमुख बाजार में म‍िलाजुला रुख के साथ कारोबार दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 561.24 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 1.56% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 88.16 अंकों की तेजी है और यह 0.57% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 23.80 अंकों तेजी है और यह भी 0.97% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 7.62 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.27% की ग‍िरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में बुधवार (17 जनवरी) को कारोबार में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 12.80 अंक जोड़ कर 0.17% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 1.12% की उछाल के साथ 7,401.35 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.82% की बढ़त रही और यह 135.66 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (18 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 201.94 अंकों की उछाल आयी और यह 0.54% की बढ़त के साथ 37,468.61 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 200.03 अंकों की तेजी आयी और यह 1.35% के जोड़ कर 15,055.65 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 41.73 अंक या 0.88% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,780.94 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"