शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) के थर्मल पावर संयंत्र से कमिशनिंग शुरू

एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) की रिहंड सुपर थर्मल पावर स्टेशन  से कमिशनिंग का काम शुरू हो गया है।
कंपनी के थर्मल पावर स्टेशन की  इकाई 5 वाणिज्यिक संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस संचालन के बाद रिहंड की इस वाणिज्यिक क्षमता अब बढ़ कर 2500 मेगावाट हो जायेगी। वहीं, एनटीपीसी समूह की उत्पादन क्षमता भी बढ़ कर 37674 मेगावाट तक पहुँच जायेगी। 
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12 बजे 0.33% की बढ़त के साथ यह 168.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2012) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!