शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज हिंदुस्तान (Bajaj Hindusthan) को 122.41 करोड़ रुपये का घाटा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड (Bajaj Hindusthan Ltd) के घाटे में इजाफा हुआ है।
इस तिमाही में कंपनी का घाटा 122.41 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 76.51 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की आमदनी में 2.36% का इजाफा हुआ है। जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी की आय 1128.10 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 1102.08 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में बजाज हिंदुस्तान के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सोमवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.56% की कमजोरी के साथ 26.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!