शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीडीआर (CDR) से बाहर निकली एस्सार ऑयल (Essar Oil)

एस्सार ऑयल (Essar Oil) ने सीडीआर (CDR) ऋण सुविधा इकाई से बाहर निकलने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
कंपनी ने गुजरात स्थित अपने वाडीनर रिफाइनरी निर्माण के लिए दिसंबर 2004 में कॉर्पोरेट ऋण रिस्ट्रक्चरिंग (सीडीआर) की स्थापना की थी। 
गौरतलब है कि सीडीआर ऋण इकाई के स्थान पर कंपनी ने समान ऋणदाता समूहों के साथ मिल कर 9100 करोड़ रुपये की नयी ऋण सुविधा इकाई की स्थापना की है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर भाव 84 रुपये पर दिन के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। दोपहर 2 बजे 3.05% की बढ़त के साथ यह 81.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2013)  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख