शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वालेचा इंजीनियरिंग (Valecha Engineering) को 316.87 करोड़ रुपये का ठेका

वालेचा इंजीनियरिंग (Valecha Engineering) को नया ठेका मिला है। 
यह ठेका 316.87 करोड़ रुपये का है। 
कंपनी को उत्तर प्रदेश में 114 किमी से लेकर 125.682 किमी के बीच लंबी राफ्ती मेन केनाल तथा वितरण सिस्टम (जमीनी कार्य तथा पक्का काम समेत) के निर्माण का कार्य करना है।
ठेका मिलने की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया बुधवार को कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि
मंगलवार को वालेचा इंजीनियरिंग के शेयर में तेजी का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 47 .35 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में यह 1.63% की बढ़त के साथ यह 46.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख