शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो फार्मा (Glaxo Pharma) का मुनाफा बढ़ा, छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

कारोबारी साल 2013 की पहली तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (Glaxosmithkline Pharmaceuticals) का मुनाफा 37% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 169 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 123 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 1% बढ़ कर 637 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 629 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में बीएसई में कंपनी का शेयर 2,522 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:20 बजे 2.14% की मजबूती के साथ यह 2,367 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख