शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का घाटा बढ़ा, छुआ 52 हफ्तों का निचला शिखर

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का कंसोलिडेटेड घाटा बढ़ कर 1913 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का घाटा 300 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 36% घट कर 4336 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 6815 करोड़ रुपये रही थी।
कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा बढ़ कर 4724 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल 479 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस अवधि में कंपनी की कुल आय 11% घट कर 18,914 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 21,359 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 11.75 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला शिखर भी है। दोपहर 12:55 बजे 9.51% की गिरावट के साथ यह 11.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

Comments  

vikram pandey
# vikram pandey -0001-11-30 05:53
will it still go down?
will it go higher or remains same?

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!