शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोयला घोटाला (Coal Scam) : नवीन जिंदल (Naveen Jindal) के खिलाफ एफआईआर

सीबीआई ने कोयला घोटाले (Coal Scam) में ताजा मामले दर्ज किये हैं।

सीबीआई ने कांग्रेस सांसद और जिंदल स्टील ऐंड पावर कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल (Naveen Jindal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोयला घोटाले मे अनियमितता की वजह से नवीन जिंदल के अलावा पूर्व कोयला राज्य मंत्री दसारी नारायण राव (Dasari Narayan Rao) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गयी है।

मीडिया खबरों के मुताबिक जिदंल स्टील ऐंड पावर, गगन स्पॉन्ज (Gagan Sponge) के अलावा दो अन्य फर्मों पर भी शिंकजा कसा गया है।

गौरतलब है कि नालवा स्पॉन्ज (Nalwa Sponge) और गगन स्पॉन्ज दोनों जिंदल समूह की ही कंपनियाँ हैं। इस मामले में आज सीबीआई ने दिल्ली और हैदराबाद में 15 जगह छापेमारी भी की। 

शेयर बाजार में जिंदल स्टील ऐंड पावर के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 17.65% के नुकसान के साथ 219.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख