शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने किया संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने जीई (GE) और सऊदी अरामको (Saudi Aramco) के साथ कर एक संयुक्त उपक्रम (JV)  समझौता किया है। 

इस संयुक्त उपक्रम समझौते के तहत महिलाओं का पहला बिजनेस सर्विस केंद्र खोला जायेगा, जिसमें टीसीएस की 76% और जीई की 24% हिस्सेदारी होगी। सऊदी अरब के रियाध में यह महिलाओं का पहला बिजनेस सर्विस केंद्र स्थापित किया जायेगा, जिसमें सऊदी अरब की महिलाओं को भर्ती किया जायेगा। 

कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.78% की कमजोरी के साथ 1,940.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!