शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubo) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को सितंबर माह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 2683 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। जिसमें कंपनी के जल विभाग को 1334 करोड़ रुपये का ठेका पाइपलाइन निर्माण आदि के लिए दिया गया है। वहीं, 1194 करोड़ रुपये का ठेका चेन्नई में कई मेगा रिहायशी परियोजनाओं के लिए दिया गया है। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन विभाग को 155 करोड़ रुपये का ठेका यूएई से मिला है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 843.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:30 बजे 1.20% की बढ़त के साथ 841.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!