शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) को हरी झंडी

वोकहार्ट (Woockhardt) के औरंगाबाद संयंत्र को मंजूरी मिल गयी है। 

यूके की औषधि एवं हेल्थकेयर उत्पाद नियामक एजेंसी ने कंपनी के औरंगाबाद स्थित चिकलथाना उत्पादन संयंत्र को हरी झंडी दिखा दी है। एजेंसी ने इस संयंत्र से निश्चित उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति की इजाजत दे दी है। हालाँकि एजेंसी ने कंपनी के इस संयंत्र से उत्पादित कुछ उत्पादों को वापस लेने के लिए अलर्ट भी जारी किया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 467.15 रुपये तक नीचे चला गया। यह दोपहर 2:15 बजे 0.21% की कमजोरी के साथ 471.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!