शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power): सासन में दूसरी इकाई में उत्पादन आरंभ

रिलायंस पावर (Reliance Power) की सासन-स्थित परियोजना में 660 मेगावॉट की दूसरी इकाई में उत्पादन आरंभ हो गया है।
कंपनी की इस अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (यूएमपीपी) की प्रस्तावित क्षमता 3,960 मेगावॉट है और 660 मेगावॉट की शेष चार इकाइयों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि शेष चार इकाइयों में भी अगले कुछ महीनों के बाद उत्पादन आरंभ हो जाने की उम्मीद है। दूसरी इकाई में उत्पादन शुरू होने के सात कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़ कर 3205 मेगावॉट हो गयी है।  
बीएसई में दोपहर 02.21 बजे कंपनी का शेयर 1.92% की गिरावट के साथ 71.40 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 72.95 रुपये और नीचे की ओर 71.20 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख