शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) : बीमा कारोबार की हिस्सेदारी बेची

डीएलएफ (DLF) ने अपना बीमा कारोबार दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Dewan Housing Finance Corporation) को बेच दिया है।
कंपनी ने डीएलएफ प्राइमेरिका लाइफ इंश्योरेंस की 74% हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने यह सौदा नान-कोर कारोबार को विनिवेश करने हेतु रणनीति के तहत किया है। दीवान हाउसिंग फाइनेंस ने भारत में बीमा कारोबार के लिए अमेरिका की प्रूडेंशियल फाइनेंशियल्स के साथ करार किया है और संयुक्त उपक्रम कंपनी का नाम डीएचएफएल प्राइमेरिका लाइफ इंश्योरेंस है। 
शेयर बाजार में डीएलएफ के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 161.30 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 5.53% के बढ़त के साथ यह 160.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख