शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) को लगा झटका, शेयर टूटे

नैटको फार्मा (Natco Pharma) के पेटेंट विवाद मामले में अमेरिकी उच्च न्यायालय (SC) मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

नैटको और टेवा फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Teva Pharmaceuticals Industries) के कोपैक्सोन (Copaxone) दवा के पेटेंट मामले में अमेरिकी उच्च न्यायालय टेवा फार्मा की सुनवाई के लिए रजामंद हो गया है। 

गौरतलब है कि कॉपैक्सोन नाम की इस जेनेरिक दवा का पेटेंट अधिकार टेवा फार्माक्यूटिक्लस (Teva Pharmaceuticals) कंपनी के पास है, जबकि नैटको फार्मा कॉपैक्सोन के नये जेनेरिक वर्जन एबरिविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन (ANDA) पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अपनी साझेदार कंपनी मयलान इंक (Mylan Inc) के साथ मिलकर जून 2008 में इस दवा के नये वर्जन पर काम करने के लिए सहमति भी मांगी थी। इस कारण से कंपनी ने टेवा फार्मास्कयुटिक्लस के पेटेंट नियमों का उल्लंघन किया है।

शेयर बाजार में नैटको फार्मा के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:22 बजे यह 13% के नुकसान के साथ 693.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख