शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को पावर ग्रिड (Power Grid) से मिला ठेका

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को उत्तर-पूर्व में एक नया ठेका मिला है।

कंपनी को पावर ग्रिड (Power Grid) से 67 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। इसके तहत कंपनी उत्तरी-पूर्व भारत में एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम के विस्तार और अपग्रेडेशन का काम करेगी। इसमें उत्तरी पूर्वी क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटर (एनईआरएलडीसी) और सात अन्य क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटर शामिल हैं। परियोजना मे 87 दूरवर्ती टर्मिनल यूनिट और 9 कंट्रोल सेंटरों की आपूर्ति, स्थापना, जाँच और कमिशनिंग का काम भी शामिल हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:40 बजे यह 0.98% की बढ़त के साथ 262.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख