शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) की दवा को मिली मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अपनी दवा बस्पाएरोन हाइड्रोक्लोराइड की 5एमजी, 10 एमजी, 15एमजी और 30 एमजी की दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में तनाव आदि से संबंधित रोगों के निदान में किया जाताहै। दवा का उत्पादन कंपनी की बैंगलुरू स्थित उत्पादन इकाई में किया गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.93% के नुकसान के साथ 657.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!