शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को मिले 602.12 करोड़ रुपये के ठेके

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को नये ठेके मिले हैं।

 कंपनी को ट्रांसमिशन लाइनों और ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों के लिए कुल चार ठेके मिले हैं। कंपनी को तमिलनाडू में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए पावर ग्रिड (Power Grid) से और पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन से ठेके मिले है।

वहीं बिहार में ग्राम विद्युतीकरण कार्यों के लिए कंपनी को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से  ठेके मिले हैं। ये सभी ठेके कुल 602.12 करोड़ रुपये के हैं। 

गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.39% की बढ़त के साथ 284.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!