शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर समूह (Future Group) ने अमेजॉन इंडिया (Amazon India) से मिलाया हाथ

फ्यूचर समूह (Future Group) ने अमेजॉन इंडिया (Amazon India) के साथ समझौता किया है।

इस समझौते के तहत फ्यूचर समूह अमेजॉन.इन पर सामान बेच पायेगी। अब ग्राहक अमेजॉन के जरिये फ्यूचर समूह के विभिन्न ब्रांडों ली कूपर, कन्वर्ज, इंडिगो नेशन की खरीदारी कर पायेंगे। 

इस खबर से फ्यूचर समूह की दोनों कंपनियों फ्यूचर रिटेल (Future Retail) और फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। 

शेयर बाजार में फ्यूचर रिटेल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:26 बजे आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.94% की बढ़त के साथ 117.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!