शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) ने वालकैंबी (Valcambi) का अधिग्रहण किया

आभूषण बनाने वाली कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) ने स्विट्जरलैंड की कंपनी वालकैंबी (Valcambi) का अधिग्रहण किया है। उसने वालकैंबी में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। पूरी तरह से नकद में हुए इस सौदे के लिए राजेश एक्सपोर्ट्स ने करीब 2,560 करोड़ रुपये चुकाये हैं। वालकैंबी गोल्ड रिफाइनिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। राजेश एक्सपोर्ट्स ने कहा है कि वह अगले 2-3 साल में सोने के खनन में उतरना चाहती है। वालकैंबी का मालिकाना हक न्यूमोंट माइनिंग कॉरपोरेशन और स्विट्जरलैंड के निवेशकों के एक समूह के पास है। राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता ने कहा है कि वालकैंबी के अधिग्रहण से राजेश एक्सपोर्ट्स को विदेश में अपना कामकाज बढ़ाने की योजनाओं में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि हम वालकैंबी को सहज ढंग से राजेश एक्सपोर्ट्स समूह में एकीकृत करेंगे और वालकैंबी के पेशेवर प्रबंधन को बनाये रखेंगे।
कल देर रात आयी इस खबर के बाद आज सुबह इस शेयर में अच्छी मजबूती दिखी, हालाँकि बाद में इसकी बढ़त हल्की पड़ गयी। बीएसई में कल के बंद स्तर 540.10 रुपये की तुलना में आज शुरुआती कारोबार में यह 556.00 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि इसके बाद यह थोड़ा नीचे आ गया। सुबह करीब 11.15 बजे यह 2.70 रुपये या 0.50% की बढ़त के साथ 542.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख