शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूफ्लेक्स (Uflex) का मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा, शेयर में मजबूती

पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स (Uflex) को जून 2015 में खत्म तिमाही में 76.18 रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के मुनाफे से 18.97% ज्यादा है। यूफ्लेक्स को पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 64.03 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़त की वजह मांग में अच्छी बढ़ोतरी है।
कंपनी का कहना है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में इसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जून 2015 में खत्म तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की शुद्ध आय 4.5% बढ़कर 1,605 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की शुद्ध आय 1536 करोड़ रुपये थी। यूफ्लेक्स ने बिल्डिंग मैटेरियल और फूड फैक्ट्रियों के लिए भी पैकेजिंग सामग्री बनाना शुरू कर दिया है, जिससे उसकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने ये नतीजे बुधवार की शाम को बाजार बंद होने के बाद सामने रखे। आज सुबह से इसके शेयर में मजबूती का रुझान है। सुबह शुरुआती कारोबार में यह बीएसई में 172.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 184 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सुबह करीब 11.20 बजे यह 3.30 रुपये या 1.91% की मजबूती के साथ 176 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख