शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक के कमजोर नतीजे, मुनाफा 3.2% घटा

hcl logoप्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने बीती तिमाही के लिए पहले से कमजोर उम्मीदों पर भी बाजार को निराश किया है।

यह कंपनी के लिए कारोबारी साल 2015-16 की पहली तिमाही है क्योंकि वह जुलाई-जून के कारोबारी वर्ष पर चलती है। 

- जुलाई-सितंबर 2015 का समायोजित तिमाही मुनाफा 1726 करोड़ रुपये
- मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 3.2% गिरावट, साल-दर-साल 7.9% गिरावट
- समायोजन के बिना तिमाही मुनाफा 1823 करोड़ रुपये
- तिमाही आय 10,097 करोड़ रुपये
- आय में तिमाही-दर-तिमाही 3.3% बढ़त, साल-दर-साल 15.6% बढ़त
- डॉलर आय 154.5 करोड़ डॉलर, तिमाही-दर-तिमाही 0.5% वृद्धि
- नियत मुद्रा (कॉन्स्टैंट करंसी) आधार पर आय तिमाही-दर-तिमाही 1.2% बढ़ी
- डॉलर में लाभ 26.4 करोड़ डॉलर, तिमाही-दर-तिमाही 5.4% गिरावट
- 5 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (डिविडेंड) घोषित
- नतीजों के बाद शेयर में गिरावट आयी
- बीएसई में पिछले बंद भाव 841.35 रुपये की तुलना में 818.40 रुपये तक फिसला

(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख