शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) खरीदेगी जर्मनी की सेलेंट (Cellent) को

wiproभारत की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने जर्मनी की आईटी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी सेलेंट एजी (Cellent AG) को खरीदने का समझौता किया है।

इसके लिए विप्रो ने लैंडेसबैंक बेडेन-वर्टमबर्ग (एलबीबीडब्लू) के साथ समझौते पर दस्तखत किये हैं। सेलेंट को खरीदने के लिए विप्रो 7.35 करोड़ यूरो यानी लगभग 518 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। विप्रो ने एक बयान में जानकारी दी है कि सेलेंट जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड में पिछले 14 वर्षों से आईटी सॉल्यूशन और सेवाएँ उपलब्ध करा रही है। सेलेंट के पास 800 से ज्यादा कंसल्टेंट हैं, जो अब विप्रो का हिस्सा बन जायेंगे। विप्रो ने कहा है कि इस अधिग्रहण के लिए नियामक स्वीकृतियाँ लेने की जरूरत होगी। इसे उम्मीद है कि यह अधिग्रहण अगले साल 31 मार्च तक पूरा हो जायेगा।
विप्रो ने यह घोषणा आज बुधवार को बाजार बंद होने के बाद की है। बुधवार के कारोबार में विप्रो ने हरियाली के साथ शुरुआत की थी, मगर बाद में यह लाल निशान में फिसल गया। बीएसई में यह 3.70 रुपये या 0.64 की गिरावट के साथ 577.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख