शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी, शेयर में उछाल

दवा कंपनी अजंता फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अलमोट्रीपेटन मैलेट (Almotriptan Malate) दवा बनाने की मंजूरी मिल गयी है।

बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 1397.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1421.00 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.35 बजे कंपनी के शेयर 38.80 अंक (2.78%) की बढ़त के साथ 1436.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस दवा का इस्तेमाल माइग्रेन रोग के उपचार के लिए किया जाएगा। अजंता फार्मा ने बताया है कि अमेरिकी एफडीए (US FDA) से मंजूरी मिलने के बाद इसने 6.25 मिलीग्राम और 12.5 मिलीग्राम के टैबलेट जल्दी ही अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। (शेयर मंथन, 8 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!