शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) ने उबेर (Uber) से की साझेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑन डीमांड ट्रासपोर्ट कंपनी उबेर के साथ साझेदारी की है।

बैंक उबेर के साथ साझेदारी में अपने मंच पर चालक भागीदारों के लिए वाहन वित्त प्रदान करेगा। सूक्ष्म उद्यमियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए और जल्दी और कम लागत वाले वित्त प्रदान करने करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक प्रयास है। ऋण को डिजिटल इनबिल्ट पेशकश के उपयोग से जल्द से जल्द मंजूर किया जाएगा। इस नयी पहल से हजारों कुशल चालकों को उद्यमी बनने के लिए नकदी की कमी और अतिरिक्त प्रलेखन आवश्यकताओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी। यह सभी ऋण कोलैट्रल फ्री है। यह सभी ऋण प्रधानमंत्री मुद्रा योजना स्कीम के अंतर्गत आयेगी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन