शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती इंडस्ट्रीज ने गणेश पॉलीकेम में बढ़ायी हिस्सेदारी, शेयर में मजबूती

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने गणेश पॉलीकेम (Ganesh Polychem) में अपनी हिस्सेदारी 50% से बढ़ा कर 50.24% कर दिया है।

50% से अधिक हिस्सेदारी आरती इंडस्ट्रीज के पास होने के कारण गणेश पॉलीकेम अब आरती इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 471.45 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ यह 474.90 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार से ही इसमें उतार-चढ़ाव जारी है। करीब 11.15 बजे कंपनी के शेयर में 4.50 रुपये (0.95%) की बढ़त के साथ 475.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख