शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड को भारतीय सशस्त्र बल से मिला 800 करोड़ रुपये का ठेका

अशोक लेलैंड को भारतीय सशस्त्र बल से 800 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उन्नत प्रौद्योगिकी उत्पादों, फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर 6x6 और अन्य इसी तरह के सुपर स्टैलियॉन वाहनों की 450 यूनिट और एम्बुलेंस 4x4 की 825 यूनिट की आपूर्ति के लिए दिया गया है। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर मंगलवार को पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना हल्की बढ़त के साथ 105.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 108.10 रुपये तक चढ़ जबकि नीचे की ओर 104.75 रुपये तक फिसला। अंत में 1.95 रुपये या 1.86% की बढ़त के साथ 106.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन