शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) बिक्री 31% बढ़ी

मार्च 2016 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री बढ़ कर 16,702 हो गयी है।

साल दर साल कंपनी की बिक्री में 31% की वृद्धि हुयी है। पिछले साल मार्च 2015 में कंपनी की कुल बिक्री 12,754 रही थी। एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री भी 32% बढ़ कर 13,240 हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 10,027 दर्ज हुई थी। वित्त वर्ष 2015-16 (अप्रैल 2015 से मार्च 2016) में कंपनी की कुल बिक्री 34% की बढ़त के साथ 140,457 रही है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी की कुल बिक्री में 17% की वृद्धि हुयी है। हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 27% बढ़ कर 3,462 हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल यानी मार्च 2015 में 2,727 वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर शुक्रवार को 1.65 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 110.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 110.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 107.85 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन