शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (kotak Mahindra Bank) ने डायमंड पावर में बढ़ायी हिस्सेदारी

कोटक महिंद्रा बैंक की सहायक कंपनी कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल ने डायमंड पावर इन्फास्ट्रक्चर में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा दिया है।

कोटक महिंद्रा ने 38,68,606 इक्विटी शेयर को प्रति शेयर 23.65 रुपये में खरीदा है। इस अधिग्रहण के साथ डायमंड पावर में कंपनी की हिस्सेदारी 9.6% हो गयी है। बीएसई में कोटक मंहिद्रा के शेयर गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 666 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 668.45 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 656.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.36 बजे बैंक के शेयर 5.00रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 663.30 रुपये पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन