शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने शुरू की होम प्रोटेक्टर योजना

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने लिबर्टी वीडियोकॉन जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर घर के बीमा के लिए मुथूट होम प्रोटेक्टर योजना शुरू की है।

इस योजना के अंतर्गत कम आय वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बीमा शुल्क केवल 500 रुपये से शुरू होगा। मुथूट ग्रुप के प्रबंध निदेशक जॉर्ज अलेक्जेंडर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दुष्प्रभाव हमेशा बहुत ज्यादा होते हैं और लोग लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ तो ध्यान देते है, मगर घर के बीमा की उपेक्षा करते हैं।
बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 176.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 178.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा से ऊपर है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 1.50 रुपये (0.85%) की बढ़त के साथ 178.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख