शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corp) पेट्रोनेट सीसीके में खरीदेगा अतिरिक्त हिस्सेदारी

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन  पेट्रोनेट सीसीके में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी पेट्रोनेट सीसीके में 78.60 करोड़ रुपये में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। इस अधिग्रहण के साथ ही बीपीसीएल की हिस्सेदारी बढ़ कर 99.96% हो जायेगी। पेट्रोनेट सीसीके एक सहायक कंपनी जो बीपीसीएल और पेट्रोनेट इंडिया द्वारा प्रमोट की जाती है। बीएसई में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर सोमवार के 916.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 926.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.40 बजे कंपनी के शेयर 18.25 रुपये या 1.99% की बढ़त के साथ 935 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 65,073.58 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख