शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एलऐंडटी, ऐक्सिस बैंक, टाटा स्पंज, डॉ. रेड्डीज, अदाणी इंटरप्राइजेज, रिलायंस

आज बुधवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी, उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक, टाटा स्पंज, डॉ. रेड्डीज, अदाणी इंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कावेरी सीड और विजया बैंक शामिल हैं। 


लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) : एलऐंडटी की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक ने वापस लेने के एक दिन बाद दोबारा आईपीओ के लिए सेबी के साथ मसौदा विवरण पत्र दाखिल किया है।
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) : बैंक ने एमसीएलआर में 0.15% की कटौती की है, जिससे यह 9.50% से घटकर 9.35% रह गयी है।
टाटा स्पंज (Tata Sponge) : कंपनी ने कस्टम कमिश्नर का 2013 में कोयला दामों को लेकर विरोध किया था। इस मामले में कस्टम कमिश्नर ने कंपनी से 33.1 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को कहा है।
डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories) : कंपनी ने 3,500 रुपये प्रति इक्विटी शेयरों की वापस खरीद की घोषणा की है।
अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) : अदाणी इंटरप्राइजेज ने वायु ऊर्जा क्षेत्र में शुरुआत करते हुए आइनॉक्स विंड को विंड टरबाइन जेनरेटर का ठेका दिया है।
कोल इंडिया (Coal India) : कोल इंडिया ने कहा है कि कंपनी कोयले की आपूर्ति के लिए अधिक शुल्क नहीं लेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : कंपनी ने केजी-डी6 सहित तेल और गैस खंडों के निर्माण के लिए टेंडरों को आमंत्रण दिया है।
कावेरी सीड (Kaveri Seed) : कावेरी सीड ने तेलंगाना में 21 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र शुरू किया।
विजया बैंक (Vijaya Bank) : बैंक ने सावधि जमा दर में 0.25% की कटौती की है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन