शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो का शेयर जमा करें, लक्ष्य भाव 680 रुपये : एंजेल ब्रोकिंग

sarabjit kaur

ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग ने आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के लिए ‘जमा करें’ (एकम्युलेट) की सलाह दी है। फर्म ने इस शेयर के लिए 680 रुपये का लक्ष्य भाव तय किया है।

एंजेल ब्रोकिंग की वीपी (रिसर्च) - आईटी, सरबजीत कौर नांगरा ने कहा है कि कारोबारी साल 2015-16 की चौथी तिमाही में विप्रो ने जो नतीजे पेश किये, वे हमारी उम्मीद से कमतर रहे। हमने इस दौरान कंपनी की आमदनी 190.2 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद की थी, जबकि कंपनी ने बीती तिमाही में 188.2 करोड़ डॉलर की आमदनी हासिल की। रुपये में देखा जाये तो इस दौरान कंपनी की आमदनी तिमाही-दर-तिमाही 6% की दर से बढ़ कर 13,632 करोड़ रुपये रही। कंपनी को इस दौरान 2,240 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि हमने यह 2,237 करोड़ रुपये रहने की आशा की थी। एबिट मार्जिन हमारे 18.7% के अनुमान के मुकाबले 18.2% रहे।
कारोबारी साल 2016-17 की पहली तिमाही के लिए कंपनी ने जो अनुमान (गाइडेंस) रखा है, उसके मुताबिक आईटी सेवाओं से इसे 190.1 करोड़ डॉलर से 193.9 करोड़ डॉलर के बीच की आमदनी हो सकती है, जो तिमाही-दर-तिमाही लगभग 1-3% की वृद्धि होगी। इसके अलावा बोर्ड ने शेयरों की वापस खरीद (बाय बैक) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें कंपनी 625 रुपये प्रति शेयर के भाव से अधिकतम चार करोड़ शेयर खरीदेगी। नांगरा का कहना है कि “हम इस शेयर के लिए ‘जमा करें’ की रेटिंग पर कायम हैं और इसका लक्ष्य भाव हमने 680 रुपये रखा है।” (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख