शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइसेज (Adani enterprises) को मिली सौर ऊर्जा उपकरण संयंत्र बनाने की मंजूरी

अदाणी एंटरप्राइसेज (Adani enterprises) को गुजरात सरकार से अपने बल पर एक सौर ऊर्जा उपकरण संयंत्र के निर्माण की मंजूरी मिल गयी है।

इससे पहले इस संयंत्र के निर्माण के लिए कंपनी सनएडिसन जैसी प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनियों के साथ मिलकर असफल प्रयास कर चुकी है। अदाणी एंटरप्राइसेज इस परियोजना में सौर पैनलों और सौर फोटोवोल्टिक कोशिकाओं को बनाने के लिए 2 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है।
बीएसई में अदाणी एंटरप्राइसेज का शेयर बुधवार के 84.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 84.60 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 84.80 रुपये रहा है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.95 रुपये (1.13%) की बढ़त के साथ 83.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख