शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का लाभ 10.84% बढ़ा, आय में 4.71% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ 10.84% बढ़ कर 681.41 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 614.74 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 4.71% बढ़ कर 6503.66 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी की आय 6210.97 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 2014.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.35% बढ़ कर 2174.65 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 5.14% बढ़ कर 24107.36 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 22,927.19 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 20.8% रही है। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 3,275.05 करोड़ रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,325 रुपये पर तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,259.75 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 4 रुपये या 0.12 की हल्की बढ़त के साथ 3,274.84 करोड़ रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 89,762.39 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख