शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) जिंदल स्टील ऐंड पावर का करेगी अधिग्रहण

खबरों के अनुसार जेएसडब्लू एनर्जी छत्तीसगढ़ में जिंदल स्टील ऐंड पावर से 1000 मेगावाट पावर प्लांट के अधिग्रहण की योजना बना रही है।

कंपनी की आज होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में फैसला कर सकती है। इसके अलावा कंपनी आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी करेगी। बीएसई में जेएसडब्लू एनर्जी के शेयर मंगलवार 68.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 68.90 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.14 बजे कंपनी के शेयर 0.65 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 68.85 रुपये पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!