शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) का शुद्ध लाभ बढ़ कर हुआ 177.50 करोड़ रुपये

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शुद्ध लाभ में वित्त वर्ष व तिमाही आधार पर बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 में 622.70 करोड़ रुपय रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 545.87 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी को जनवरी-मार्च 2016 में 177.55 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि कंपनी का जनवरी-मार्च 2015 में लाभ 137.59 करोड़ रुपये था।
बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 149.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 154.20 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 1.65 रुपये (1.10%) की बढ़त के साथ 151.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन