शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री 21% बढ़ी

अप्रैल में अशोक लेलैंड की बिक्री 21% बढ़ कर 10,180 यूनिट हो गयी है।

पिछले साल कंपनी ने 8,435 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी की मध्यम और भारी व्यावसायिक वहानों की बिक्री 6,549 यूनिट के मुकाबले 20% बढ़ कर 7,871 हो गयी है। वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 22% बढ़ कर 2,309 यूनिट हो गयी है। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर आज सोमवार को 106.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 108 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 105.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 13.31 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 106 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख