शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का तिमाही लाभ 16.75% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का लाभ 16.75% बढ़ कर 310.07 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 265.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 2,092.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.46% बढ़ कर 2,269.07 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री भी 8.80% बढ़ कर 2,266.06 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ कर 1854.56 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 23.40% बढ़ कर 1,119.41 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 907.12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 8.35% बढ़ कर 8,967.81 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी की आय 8,276.36 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 1380 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 1393 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1360 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर 5.35 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 1,363 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख