शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का तिमाही और सालाना लाभ घटा, शेयर लुढ़का

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 में 1,948.05 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में गिर कर 1,041.12 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 166.80 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 737.17 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की आय में भी गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 64,581.88 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 44,022.95 करोड़ रुपये रह गयी। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 10,949.82 करोड़ रुपये रही, जो कि पछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 16140.92 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार के 85.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 86.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 86.20 रुपये और निचला स्तर 78.50 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 6.60 रुपये (7.69%) की गिरावट के साथ 79.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन