शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान यूनिलिवर, वॉकहार्ट, टाइटन कंपनी, हेस्टर बायोसाइंसेज, इमामी, एस्ट्रल पॉली टेक्निक और आंध्रा बैंक

आज सोमवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें हिन्दुस्तान युनिलिवर, वॉकहार्ट, टाइटन कंपनी, हेस्टर बायोसाइंसेज, इमामी, एस्ट्रल पॉली टेक्निक और आन्ध्रा बैंक शामिल हैं।


हिंदुस्तान यूनिलिवर : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
वॉकहार्ट : कंपनी के तिमाही लाभ में तिमाही आधार पर 29.64% और सालाना आधार पर 25.88% की वृद्धि हुई है।
टाइटन कंपनी : कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 14.4% गिर कर 184.11 करोड़ रुपये रहा।
इमामी : इमामी देश और विदेश में दूसरी कंपनियों में उग्रता के साथ हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।
हेस्टर बायोसाइंसेज : कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 57.14% की बढ़त के साथ 5.5 करोड़ रुपये रहा।
एस्ट्रल पॉली टेक्निक : कंपनी ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी ने अमेरिका में एक नयी कंपनी के निर्माण के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज : कंपनी के लाभ में वार्षिक आधार पर 13.43% और तिमाही आधार पर 10.59% की वृद्धि हुई है।
इंडो काउंट इंडस्ट्रीज: बोर्ड ने चरण 2 के लिए 300 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की योजना को मंजूरी दी है।
वेस्टलाइफ डेवेलप्मेंट : कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 17.61% और तिमाही आधार पर 0.8% की वृद्धि हुई है।
आंध्रा बैंक : बैंक का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 185.24 करोड़ रुपये था, जो कि गिरावट के साथ वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 51.6 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख