शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स होलसेल सर्विसेज (Indiabulls Wholesale Services) के तिमाही लाभ में बढ़त, शेयर 20% उछला

इंडियाबुल्स होलसेल सर्विसेज (Indiabulls Wholesale Services) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 2.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 29.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 17.83 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में इंडियाबुल्स होलसेल को गिरावट के साथ 7.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 49.56 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 147.23% की बढ़त के साथ 122.53 करोड़ रुपये रही। इन परिणामों का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में इंडियाबुल्स होलसेल का शेयर शुक्रवार के 16.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 19.75 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 3.31 रुपये या 20% की उछाल के साथ 19.86 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख