शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) को मिली निदेशक मंडल से मंजूरी, शेयर में बढ़त

अल्ट्राटेक सीमेंट को निदेशक मंडल से पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा को बढ़ाने की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा को मौजूदा 24% से बढ़ा कर 30% करेगी। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शुक्रवार 3,100.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 3,110 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 3,175.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,110 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर 58.30 रुपये या 1.88% की बढ़त के साथ 3,159.20 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 3,452.95 रुपये रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 2,581.15 रुपये था। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन