शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के तिमाही लाभ में 31% की बढ़त

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 14.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 31% की बढ़त के साथ इसका लाभ 18.6 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि कंपनी की आमदनी में 16% की गिरावट आयी है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 349.3 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष के समान समय में 415.7 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में कल शुक्रवार को ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 2.15 रुपये (2.73%) की गिरावट के साथ 76.55 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 79.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 76.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में ग्रेफाइट इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 89.60 रुपये और निचला स्तर 64.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन