शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात गैस (Gujarat Gas) का तिमाही लाभ 188.52% की बढ़त के साथ 58.08 करोड़ रुपये, शेयर मजबूत

गुजरात गैस (Gujarat Gas) को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 188.52% की शानदार वृद्धि के साथ 58.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की ही सितंबर-दिसंबर तिमाही में 20.13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 65.51% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 443.58 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 152.95 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 9,006.26 करोड़ रुपये रही थी जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 6,105.86 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गुजरात गैस का शेयर मंगलवार के 520.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 530.00 रुपये पर खुला और 539.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 9.85 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 530.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख