शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) करेगी 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी

एचडीएफसी (HDFC) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी 1,500 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिदेय, सुरक्षित और गैर-परिवर्तवीय डिबेंचर जारी करेगी।

1,00,00,000 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले इन डिबेंचरों को कंपनी समान मूल्य पर जारी करेगी। 8.45% प्रति वर्ष की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी किया जायेगा। आज कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर बीएसई में लाल रेखा से नीचे ही रहा है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर मंगलवार के 1,216.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 1,208.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसने दिन के 1,213.80 रुपये के उच्च स्तर को छुआ और यह 1,196.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 9.80 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 1,206.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख